गढ़वा। शहर के स्थित बी.एन टी.संत मैरी स्कूल में" हमारी शक्ति हमारा ग्रह" थीम के साथ विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन विद्याल...
गढ़वा। शहर के स्थित बी.एन टी.संत मैरी स्कूल में" हमारी शक्ति हमारा ग्रह" थीम के साथ विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन विद्यालय के सीनियर वर्ग तथा जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान मदर टेरेसा हाउस की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा की शुरुआत कक्षा नवीं के छात्र मोहम्मद समीर आलम के भाषण से की गई, जिसमें समीर ने अभिव्यक्त किया कि पृथ्वी दिवस पहली बार सन 1970 में एक छोटे से पर्यावरण आंदोलन के रूप में मनाया गया था और बाद में यह वैश्विक कार्रवाई के आवाहन के रूप में विकसित हुआ, जिसने लाखों लोगों को पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनों की रक्षा के लिए बड़े और छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारे ग्रह को अभी भी बचाना है और कोई और हमारे लिए यह काम नहीं कर सकता ,हमें ही ग्रह को बचाना होगा। किसी राष्ट्र की संपदा ,उसकी हवा, पानी ,मिट्टी, जंगल ,खनिज ,नदियां झीलें , महासागर, प्राकृतिक सौंदर्य , वन्य जीव आवास और जैव विविधता है। तत्पश्चात कक्षा सातवीं की छात्रा अनुष्का के द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदर्भ -कविता पाठ किया गया वहीं इसी कड़ी के में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा पृथ्वी तथा आसपास के पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु प्रश्नोत्तरी, पर्यावरण संरक्षण- शपथ,तथा संदेशात्मक नाटक की भी प्रस्तुति दी गई। प्रार्थना सभा के अंत में विद्यालय प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, कि हमें ग्रहों की रक्षा बहुत ही सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है ,ताकि आने वाला कल हमसे दूर ना हो। पर्यावरण संरक्षण पर महत्व देते हुए उन्होंने महात्मा गांधी के युक्ति को दोहराया कि "पृथ्वी हर व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराती है ना कि हर व्यक्ति के लालच को पूरा करने के लिए"। विद्यालय के अकादमी कैलेंडर के मुख्य गतिविधि के रूप में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न गतिविधियों शामिल किया गया। प्री -प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के द्वारा सेल्फ मेड नेचुरल क्राउन वेयरिंग जो कि प्राकृतिक फूलों एवं पत्तों से निर्मित थे, सुसज्जित कलरफुल परिधान में विद्यालय - आगमन, ऑडियो विजुअल माध्यम से पृथ्वी एवं अन्य ग्रहों के बारे में जानकारी तथा सेव प्लेनेट पर नृत्य का भी कार्यक्रम रखा गया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्र छात्राओं के द्वारा लीफ आर्ट एंड क्राफ्ट- प्रिपरेशन, वहीं कक्षा सातवीं एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन राइटिंग तथा नवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर मेकिंग शामिल रहा। साथ ही साथ विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के थीम "हमारी शक्ति हमारा ग्रह" पर इंटर हाउस बोर्ड डेकोरेशन में भी विभिन्न हाउस के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया ,साथ ही साथ विद्यालय के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच में पर्यावरण संरक्षण की एक नई संकल्पना का विकास हुआ जिससे पर्यावरण संरक्षण संबंधी सतत पर्यावरण विकास के संकल्पना को पूरा करने में हमें मदद मिल सकती है। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय के निदेशक श्री उमाकांत तिवारी जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एवं इसी कड़ी में विद्यालय विद्यार्थियों एवं समाज के बीच जागरूकता पैदा करने का काम कर रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय सीसी इंचार्ज रूपम दुबे एवं शुभ्रा पांडे ,अमित कुमार, तलत यासमीन ,रुकमणी द्विवेदी, निधि ठाकुर एवं अन्य हाउस प्रतिनिधि तथा वर्ग शिक्षक शिक्षिकाओं का भी मुख्य योगदान रहा।
टिप्पणियाँ