गढ़वा: जिले के कांडी प्रखंड स्थित पिपरडीह गांव की होनहार बेटी खुशबू लक्ष्मी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा म...
गढ़वा: जिले के कांडी प्रखंड स्थित पिपरडीह गांव की होनहार बेटी खुशबू लक्ष्मी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में पहले ही प्रयास में 977वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले को गर्व का अवसर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता से सिर्फ उनके परिवार में ही नहीं, बल्कि पूरे गांव, गोइलकेरा और गढ़वा जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है।लोगों का तांता उनके घर पर बधाई देने के लिए लगा हुआ है। गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक खुशी-खुशी खुशबू की सफलता की कहानी सुनते और सुनाते नहीं थक रहे।खुशबू के पिता कृष्ण मुरारी पांडेय एक सामान्य किसान हैं, जबकि उनकी मां किरण पांडेय एक गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में खुशबू सबसे छोटी बेटी हैं और उनके बाद एक छोटा भाई है।उनकी पढ़ाई की शुरुआत पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा से हुई। इसके बाद उन्होंने ज्ञान निकेतन हाई स्कूल, गढ़वा से मैट्रिक और गोपीनाथ महिला कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीसीए और राउरकेला से एमसीए किया।साल 2019 से खुशबू दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। कई संघर्षों और कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पहले ही प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।खुशबू की सफलता पर उनके पिता भावुक होकर कहते हैं, "मेरी बेटी ने हमारे छोटे से गांव का नाम रोशन कर दिया। आज मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। ये हमारे पूरे परिवार के संघर्षों की जीत है।"आज खुशबू लक्ष्मी न केवल अपने माता-पिता की शान हैं, बल्कि गढ़वा जिले की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष यह साबित करता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ